बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के एजाजनगर गोटिया की रहने वाली महिला को ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के एजाज नगर गोटिया के रहने वाले भूरे बक्स पुत्र हैदर बक्स ने बारादरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसने अपनी पुत्री सोनी का निकाह अली हसन पुत्र सादिक अहमद निवासी एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी के साथ 17 जून 2023 को मुस्लिम रीति रिवाज से किया था निकाह के बाद से ही पीड़िता के ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।