बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में लखपति दीदी योजना को लेकर जिला अधिकारी अविनाश सिंह ने की बैठक
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लखपति दीदी योजना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने, अपने कार्य स्थलों पर बैनर लगाने और अधिक से अधिक महिलाओं को समूह से जोड़ने के निर्देश दिए।