बरही थाना क्षेत्र के ग्राम धबैया में मवेशियों को तालाब में पानी पिलाने को लेकर महिला ने वृद्ध पर पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों के मदद से बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया जानकारी के अनुसार रज्जन पाठक पिता रामखेलावन पाठक उम्र 60 वर्ष ने बताया कि गांव की सुशीला काछी नाम की महिला ने पत्थर मार कर हमला किया है।