अनूपपुर: पिपरिया में बिजली को लेकर फूटा गुस्सा चक्का जाम कर महिलाओं ने पुलिस व जेई की गाड़ी रोकी
ग्राम पिपरिया में 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का वादा पूरा नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और मौके पर पहुंची पुलिस तथा बिजली विभाग के जेई की गाड़ी भी रोक दी। महिलाओं ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।