जखनिया: मिट्टी के अखाड़े से भारतीय सेना तक, गाजीपुर के लाल आशुतोष यादव ने किया कमाल
गाजीपुर की शहीदी धरती से एक बार फिर देशभक्ति और जुनून की मिसाल सामने आई है।ईशोपुर सिधौना के रामकरन इंटर कॉलेज कुश्ती एकेडमी के पहलवान आशुतोष यादव का चयन खेल कोटे से भारतीय थल सेना के पुणे सेंटर में हुआ है। हथौड़ा गांव निवासी और पूर्व फौजी बसंत यादव के बेटे आशुतोष ने मिट्टी के अखाड़े में पसीना बहाकर वो मुकाम हासिल किया, जिस पर आज पूरा गाजीपुर गर्व कर रहा है।