विदिशा नगर: भीषण गर्मी में बेतवा नदी में नहाकर मनोरंजन कर रहे लोग, प्रतिबंध के बावजूद उमड़ी भारी भीड़
इन दिनो भीषण गर्मी अपने चरम पर है, अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है ऐसे में लोग राहत पाने के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की ओर जा रहे हैं। बेतवा नदी में हाल ही में हलाली डैम से पानी लिया गया है। जो बेतवा बांग्ला घाट पर भी पहुच रहा है। इस घाट पर नहाने के लिए प्रशासन की ओर से यह स्थान प्रतिबंधित किया गया है