सलोन: सलोन तहसील परिसर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सलोन तहसील परिसर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण। तहसील प्रशासन में मचा हडकंप। 3:12:2024 मंगलवार को समय करीब 12:00 बजे दोपहर में डीएम हर्षिता माथुर ने सलोन तहसील का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान राजस्व के मामलों की जानकारी, अभिलेखों की जांच पड़ताल व तहसीलदार कोर्ट का भी औचक निरीक्षण किया गया। लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटने के निर्देश दिये।