बेहट: सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी की नदी में आया पानी का सैलाब, पुलिस ने श्रद्धालुओं को किया सतर्क
बेहट। शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर से होकर गुजरने वाली शाकंभरी खोल (नदी) में अचानक पानी आने से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई।