हिन्दूआ सूरज महाराणा प्रताप राज्य रोहण दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । प्रधानाचार्य रामप्रसाद लोधा ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहर थाना में शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की बालिकाओं द्वारा देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।