आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट की घटना हो रही है । इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वही पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।