बानो: बानो में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला,जी पी डी पी से बदलेगा गांव का भविष्य
Bano, Simdega | Jun 11, 2026 बानो के साहु बेड़ा,बांकी,सोय एवं गेनमेर पंचायत के वार्ड सदस्यों के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना बिषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बृहस्पतिवार दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित किया गया, कार्यशाला में प्रशिक्षक मंतोष चौधरी एवं अनुपमा एक्का द्वारा जी पी डी पी को सही और व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जाए तो गांव एवं पंचायत की तस्वीरें बदली जा सकती है