बांधवगढ़: विश्व सिकल सेल दिवस पर उमरिया में 530 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, जागरूकता के साथ निःशुल्क जांच और उपचार की दी जानकारी
उमरिया जिला चिकित्सालय में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 530 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जांच की गई।साथ ही मरीजों को सिकल सेल कार्ड और हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा का वितरण भी किया गया।सीएमएचओ डॉ. व्ही.एस. चंदेल ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिकल सेल की जांच और उपचार की निःशुल्क है।