सांवेर: इंदौर लोक अदालत में रिकॉर्ड वसूली, एक दिन में 50 करोड़ से ज़्यादा कर जमा, नगर निगम का सबसे बड़ा कलेक्शन
Sawer, Indore | Sep 14, 2025 नेशनल लोक अदालत में इंदौर नगर पालिक निगम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में नागरिकों ने 50 करोड़ 47 लाख 87 हजार 814 रुपये कर के रूप में जमा किए। यह अब तक आयोजित सभी नेशनल लोक अदालतों में एक दिन में सबसे अधिक वसूली का रिकॉर्ड है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2023 से अब तक कुल 7 नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जा चुका है।