दरभंगा: दरभंगा में 16 दिनों से लापता छात्रा, मुस्लिम युवक पर अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी करने की आशंका
दरभंगा जिले में एक छात्रा के पिछले 16 दिनों से लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला सांप्रदायिक रंग ले चुका है। परिजन हिन्दू धर्म के हैं और उन्होंने एक मुस्लिम युवक पर जाले थाना में अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और शादी कराने की साजिश का आरोप लगाया है।