भरथना: बकेवर NH19 पर अज्ञात ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, 150 पीवीसी पाइप बिखरे
बकेवर एनएच-19 पर बुधवार सुबह 6:30 बजे पीवीसी पाइप लदी पिकअप में पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकाप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर लदे करीब 150 पीवीसी पाइप हाईवे पर बिखर गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से पाइप हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।