काको के पहल बीघा गांव में रोड पर अचानक आए बिल्ली के कारण अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे परिजनों के द्वारा जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति में इलाज जारी है। घायल पहल बीघा गांव का ही निवासी 18 वर्षीय रितेश कुमार है जो अपने बाइक पर सवार होकर टिकुलिया पर स्थित अपने फ़ुआ के घर खस्सी खाने जा रहा था।