हज़ारीबाग: बिजली कटौती के समाधान के लिए पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात की
पूर्व वित्त मंत्री सह हज़ारीबाग़ के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने क्षेत्र में आए तूफान के बाद बिजली कटौती की समस्या को लेकर बिजली विभाग के महाप्रबंधक से मुलाकात की।इस बैठक में, यशवंत सिन्हा ने बिजली आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में विघ्न उत्पन्न होने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।