नजीबाबाद: कमालपुर में 8 वर्षीय सना पर गुलदार ने किया हमला, गांव वालों ने छुड़ाया, इलाज जारी
गांव में गुलदार के हुए हमले से दहशत का माहौल है। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकुमार द्वारा जानकारी दी गई थी गांव में पिंजरा पहले से ही गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया गया था, एक अन्य पिंजरा लगाया जा रहा है । डिप्टी रेंजर हरगोविंद द्वारा जानकारी दी गई कि कमालपुर खाई खेड़ी क्षेत्र में ड्रोन को उड़ाया जाएगा। 12 अप्रैल को 11:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।