करछना: करमा बाजार के पास ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत करमा बाजार के पास शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब ई रिक्शा से टकराकर कर्मा गांव निवासी मोहित भारतीया पुत्र भैरव की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया। सूचना होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया।