पुरोला: पुलिस और एसओसी की संयुक्त टीम ने सावणी गांव में एक युवक को 864 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस से शनिवार लगभग 12 बजे अफीम तस्कर के पकड़ने जाने की जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गैंचवाण गांव बैंड के समीप पहुंची। यहां से पुलिस ने लक्ष्मण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सावणी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया।, साथ ही एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।