लोहरदगा: अटल भवन में भाजपा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए हुई रायशुमारी बैठक, कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और पारदर्शी चुनाव का लिया संकल्प
लोहरदगा अटल भवन में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे भाजपा के नगर अध्यक्ष चुनाव के निमित्त एक महत्वपूर्ण राय-शुमारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की, जबकि नगर चुनाव पर्यवेक्षक बिंदेश्वर बेक, चुनाव प्रभारी जगनंदन पौराणिक एवं सह प्रभारी अशोक कासकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।