लोहरदगा: 12 मार्च को नवयुवक संघ देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, बाबा मठ में चादर चढ़ाने और भंडारे का आयोजन होगा
नवयुवक संघ देवी मंदिर, पावरगंज के अध्यक्ष अनुप साहू ने सोमवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 मार्च को भव्य शोभायात्रा और चादर पोशी का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे देवी मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होगी और बाबा मठ स्थित गुरु गोविंद दास महाराज की समाधि स्थल तक जाएगी।