सहारनपुर: पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने बनाए पोस्टर, निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल व फोर्स का आयोजन किया गया
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के सहयोग से विभिन्न वार्डो में स्वच्छता गोष्ठियां गुरुवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गयी। स्कूली छात्राओं द्वारा जनजागरुकता रैली भी निकाली गयी और पोस्टर बनाकर लोगों को जागरुक किया गया।