मऊगंज: पतियारी गांव मारपीट मामला: पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट फरियादी पहुंचे एसपी कार्यालय, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Mauganj, Rewa | Jan 16, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के पतियारी गांव के समीप दो दिन पूर्व ऑटो चालक राजेश साहू के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित पक्ष आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और थाने में फरियादी के साथ अभद्रता व झूमा-झटकी की गई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।