कहरा: सहरसा के अभिनव ने मल्टीनेशनल कंपनी छोड़ जैविक खाद से बदली किस्मत, वैज्ञानिक पत्नी का आइडिया आया काम
Kahara, Saharsa | Dec 25, 2025 अभिनव बताते हैं कि उन्होंने करीब 14 साल तक कॉरपोरेट इंडस्ट्री में काम किया मुंबई समेत देश के कई राज्यों में उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों में ऊंचे पदों पर काम किया और लाखों का पैकेज पाया करियर के अंतिम दौर में उन्हें करीब 10 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर हुआ, लेकिन उसी समय उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया सब कुछ छोड़कर कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का