मध्यप्रदेश सरकार के वन विभाग द्वारा आयोजित ‘अनुभूति कार्यक्रम’ में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे लांजी विधायक राजकुमार करराहे ने सहभागिता कर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ प्रकृति के सानिध्य में समय बिताया। इस दौरान बच्चों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।