चरखारी: चरखारी में केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाया गया उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का स्थापना दिवस
यूपी ग्रामीण बैंक की चरखारी शाखा में एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैंक स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर शाखा परिसर को सजाया गया तथा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने स्टाफ एवं ग्राहकों के साथ केक काटकर एवं मिठाई बांटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।