यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की परीक्षा कौशाम्बी में भी संचालित हो रही है।दो दिवसीय परीक्षा के लिए जनपद में 6 केंद्र बनाया गया है।शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के बाद परीक्षा संचालन का जायज़ा लेने प्रयागराज जोन आईजी पहुंचे थे।आईजी अजय कुमार मिश्रा ने साथ में मौजूद जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बातचीत करते हुए जानकारी हासिल की।