बीना: ग्राम गोची में रात के अंधेरे में कच्चे मकान में लगी आग, आग बुझाने ग्रामीणों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
Bina, Sagar | Jul 4, 2026 भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोची में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक आग की भयंकर घटना हो गई। दरियाव सिंह लोधी के कच्चे मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।आग इतनी भीषण थी कि दूर से लपटें नजर आ रही थीं। मकान में रखा मवेशियों का चारा, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।