सिवनी: भुरकल खापा में कुएं में डूबने से किशोर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | May 12, 2026 सिवनी के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरकल खापा गांव में कुएं में डूबने से किशोर वेदु मनोज की मौत हो गई। मंगलवार को बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। और पंचनामा कार्रवाई करते हुए किशोर के शव का पीएम करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।