चतरा: चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
Chatra, Chatra | Jul 30, 2026 चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में किया जाएगा, जहां प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण होगा।