शंभूगंज: शंभूगंज थाना क्षेत्र से शादी के इरादे से युवती का अपहरण, मामला थाने पहुंचा, पुलिस जांच में जुटी
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की। जब कहीं सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित पिता ने शनिवार की दोपहर बाद करीब 4 बजे थाना पहुंचकर गांव के ही पीयूष कुमार के विरूद्ध शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने और पूत्री को बरामद करने की मांग की है।