अम्बाला: तहसील कार्यालय में साइट बंद होने से अटके नागरिकों के काम, सुबह से शाम तक लोग साइट चलने का करते रहे इंतजार
Ambala, Ambala | Apr 4, 2024 अंबाला तहसील में आज सुबह कार्यालय खुलते ही विभाग की साइट बंद हो गई। इसी वजह से यहां पर काम करवाने के लिए पहुंचे लोगों को आज खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक लोग साइट चलने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कई लोग जमाबंदी लेने पहुंचे थे और कई लोगों की रजिस्ट्रियां होनी थी जो नहीं हो पाई।