नागौर तहसील क्षेत्र के ऊंटवालिया गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे। शुक्रवार रात्रि आयोजित कार्यक्रम में सांसद हनुमान बेनीवाल का ग्रामीणों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे सांसद बेनीवाल ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया।