कन्नौज: जेवा टोल प्लाजा पर 2 युवकों के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में जेवा टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है। एनएचएआई के टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना हुई है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में टोल प्लाजा से गाड़ी बिना टोल के निकलवाने से जुड़े दावे किए जा रहे हैं जो की विवाद का कारण बना है।