बदायूं: बरातेगदार गांव में कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया
Budaun, Budaun | Jul 5, 2024 बदायूँ के बरातेगदार गांव के रहने वाले शिव कुमार ने कहासुनी होने पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी ललिता के साथ मारपीट कर दी और उसके हाथ में पहनी चूड़ी तोड़कर उसके हाथ में घुसेड़ दी। जिससे ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल ललिता ने पुलिस से पति की शिकायत की है। पुलिस ने घायल ललिता का शुक्रवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।