मसौढ़ी: मसौढ़ी में आज शाम धू-धू कर जलेंगे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले; विजयादशमी को लेकर उत्साह चरम पर
Masaurhi, Patna | Oct 20, 2026 मसौढ़ी, पटना। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को लेकर मसौढ़ी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के गांधी मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतले खड़े कर दिए गए हैं, जिन्हें शाम को जलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर दो बजे राम-लक्ष्मण की भव्य