फूलपुुर: सरायममरेज थाना क्षेत्र में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी रमेश यादव (45) पुत्र मूलचंद यादव ने कथित रूप से पारिवारिक परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार 03 बजे घटना की जानकारी सामने आई।