समस्तीपुर: मोहनपुर स्थित सविता टीवीएस द्वारा आयोजित भव्य समारोह में टीवीएस कंपनी की नई बाइक टीवीएस रेडर 125 को लॉन्च किया गया
समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित सविता टीवीएस द्वारा आयोजित भव्य समारोह में टीवीएस कंपनी की नई बाइक टीवीएस रेडर 125 को लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बाइक के अनावरण के साथ किया गया।