बहराइच: सेमरी के पास सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
बहराइच के भिनगा थाना क्षेत्र के सेमरी के पास एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। संजय पिता जंगली भयापुरवा थाना भिनगा से इकौना में अपनी बहन के घर से बाइक से घर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया।बहराइच अस्पताल लाये जाने पर उनकी मौत हो गई। गुरुवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।