दरभंगा: DMCH में विश्व योग दिवस पर विशेष योग सत्र, 50 से अधिक चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। फिजियोलॉजी विभाग, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) एवं अन्य सहयोगी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 50 से अधिक चिकित्सकों और मेडिकल छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते