कुशलगढ़: हथिया दिल्ली में गूंजा सामाजिक सुरक्षा का संदेश, आदिवासी समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया
कुशलगढ़ तहसील के हथिया दिल्ली गांव में सोमवार शाम 4 बजे सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की जिला कमेटी द्वारा सामाजिक सुरक्षा अधिकार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सौरभ गुप्ता ने कहा कि आदिवासी समाज को सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का