जमुई: श्रम अधीक्षक ने जमुई के विभिन्न बीड़ी प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, न्यूनतम निर्धारित मजदूरी भुगतान की जांच की
Jamui, Jamui | Dec 9, 2024 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर बीड़ी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान की जांच के उद्देश्य से श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी बीड़ी प्रतिष्ठानों में सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे से निरीक्षण किया गया। उक्त जानकारी देर शाम 6:30 बजे DPRO ने प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।