भोरे: बिश्रामपुर गांव में पुराने विवाद में भैंस चरा रहे बच्चे को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में एक 10 वर्षीय बच्चे को पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले को लेकर थाने में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि गांव के ही कन्हैया यादव पुराने विवाद को लेकर छोटू कुमार का गला दबाने लगे। बच्चों ने घर आकर अपनी दादी को जब यह सारी बातें बताई तो दादी पूछने कन्हैया यादवके घर पहुंची।