मुजफ्फरनगर में दलित नाबालिग किशोरी के अपहरण को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा और अन्य संगठनों ने राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर धरना दिया। अबरार की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी की मांग पर शहर कोतवाल के खिलाफ नारेबाज़ी हुई। CO मंडी ने कार्रवाई करते हुए अबरार की गिरफ्तारी और 24 घंटे में किशोरी की बरामदगी का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया