हैदरगढ़: हैदरगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सटरिंग ढही, 7 मजदूर मलबे में दबे, 4 को सुरक्षित निकाला, 3 का रेस्क्यू जारी
हैदरगढ़ क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात मजदूर मलबे में दब गए। अब तक चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन मजदूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।