भरतपुर: स्थापना दिवस को लेकर भाजपा ने की बैठक, भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को मनाया जाएगा
स्थापना दिवस को लेकर भाजपा ने की बैठकभारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल का मनाया जायेगा जिसकी तैयारियों को लेकर आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय भरतपुर पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला संयोजक मोहन रारह ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।