परसिया: ढाबे से शराब पीकर नीलकमल बस के ड्राईवर ने चलाई बस, महिलाओं से की अभद्रता, चांदामेटा में महिला ने ड्राईवर की पिटाई की
इंदौर से परासिया आ रही नीलकमल यात्री बस के ड्राईवर और कंडक्टर ने ढाबे से शराब पीकर वाहन चलाया। यात्रियों ने मना किया तो महिलाओं से अभद्रता कर दिया। यात्रियों से बदसलूकी की खबर के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव ने मंगलवार को सुबह साढे सात बजे चांदामेटा में ड्राईवर की पिटाई कर दी। यात्रियों ने बताया कि ड्राईवर नशे में वाहन चला रहा था।