हरदा: अबगांवखुर्द में 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
Harda, Harda | Apr 20, 2026 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 20 अप्रैल 4 बजे जिलेभर में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जनपद पंचायत हरदा द्वारा ग्राम अबगांवखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में 29 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जिले में कुल 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित किए गए।