बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बे में बुद्ध पूर्णिमा पर स्प्रैड स्माइल्स फाउंडेशन ने वितरित किया शरबत व शीतल जल
Budaun, Budaun | May 1, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के बदायूं रोड पर स्टेट बैंक के सामने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्प्रैड स्माइल फाउंडेशन द्वारा कस्बा उझानी में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह से लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे के आसपास तक राहगीरों को शरबत व शीतल जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।